न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, रक्तवीरों ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

कटिहार – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में ब्लड बैंक सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाजसेवा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद,प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह,कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी एवं सौरभ कुमार मालाकार जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता तथा रक्तदाता उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। दुर्घटना,गंभीर बीमारी, प्रसव के दौरान जटिलता, ऑपरेशन तथा अन्य चिकित्सकीय परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना बेहद जरूरी होता है। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलती है और आपात स्थिति में मरीजों को समय पर सहायता मिल सकती है ।

उन्होंने कहा कि, हम सभी सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ इस सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। इस मौके पर रक्तदान करने वालों में भास्कर सिंह,अम्बेश यादव,राकेश चौधरी,विवेक सिंह के साथ कार्यक्रम में महेंद्र झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, आरती चौधरी, प्रभात मिश्रा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जंक्शन यादव ,अंकित मालाकार एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share this news

Leave a Comment