न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महिला कल्याण समिति ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किया प्रदान

महिलाओं ने कर दिखाया एक मानवीय पहल

कटिहार – महिला कल्याण समिति कटिहार के सुष्मिता भट्टाचार्य एवं समिति के सभी महिला सदस्य ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन सामग्री वितरण करने के लिए मनिहारी प्रखण्ड के कुमारीपुर पंचायत में बैरागाछी के आदिवासी क्षेत्र पहुँच कर घर घर जाकर अपने हाथों से सामग्री का वितरण किया। बाढ़ के विकराल रूप से ये गांव पूरी तरह प्रभावित है। इनके घर के चूल्हे और जलावन अभी तक गिले हैं।

मात्र तीन दिन के अंदर किया हुआ ये पहल समाज में एक मिशाल कायम किया है। समिति के सदस्यों ने मिलकर अपने अपने मोहल्ले के घरों से राशन सामग्री एकत्रित करके गांव के 100 ज़रूरतमंद लोगो तक पहुंचाने की मानविक पहल को समाज में एक मिशाल कायम कर दिखाया है।

महिलाएं ठान ले तो किसी ज़रूरतमंद घर की चूल्हा बंद होने नहीं देगी। इस कार्य को सफल बनाने में वार्ड पार्षद निक्कू सिंह,लाला सिंघानिया,प्रदीप भट्टाचार्य, बिक्की,अमृता चटर्जी, जागृति,रिया,मुनमुन,सोमा, ममता, अमला टोला के मोहल्लेवासियो आदि ने अपना सहयोग किया।

Share this news

Leave a Comment