न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भाई बहन के पर्व कर्म-धर्म पूजा का हुआ आयोजन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में भाई-बहन का पर्व कर्म धर्म का पूजा आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के घासी टोला में रतन ततमा के आवास पर कर्मा धर्मा पूजा का आयोजन किया गया ।जिसमें कुंवारी कन्याएं दरवाजे पर झुर का पेड़ गाड़ कर पूजा अर्चना किए एवं जितेंद्र यादव के द्वारा कर्म धर्म पर्व के कथा कुंवारी कन्याओं को सुनाया एवं पूरे घासी टोला के लोग इस करमा धरमा पर्व को देखने एवं सुनने के लिए आए ।

वहीं भाई ने अपनी बहन को घाट पर नाव से तपाया एवं तीर मार कर पूजा का समापन किया। इस अवसर पर विक्रम कुमार ततमा,सानू यादव,सत्यम ततमा,आरती कुमारी ,वंशिका कुमारी,हिमांशु राज,नेहा कुमारी, पूजा देवी,संगीता कुमारी,श्वेता भारती,सोनू ततमा,राहुल ततमा, कृष्ण कुमार ततमा,बलराम कुमार ततमा,मंजू देवी,पुष्पा देवी, मनोज यादव,मृदुला देवी, नागेश्वर ततमा,मनीष यादव आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment