विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
समेली /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक आयोजित की गई। वहीं इस बैठक की अध्यक्षता अनुकंपा कुमारी ने किया। वही उपप्रमुख कंचन देवी,बीडीओ प्रकाश कुमार, अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार,बीपीआरओ मोहम्मद हाशिम मौके पर उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जुड़े विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वहीं इस बैठक में पंचायत समिति सदस्य नीतू देवी, बबिता देवी, रेणु देवी, विलास हरि, धनेश्वर मंडल, अमरेंद्र माधव सहित समिति सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के सभी विभागों के पदाधिकारी से पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष जनहित से जुड़े मुद्दे रखे।जबकि आपूर्ति, आंगनबाड़ी, बाल विकास परियोजना, अंचल, कृषि, बीबी जी राम जी योजना, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सरकारी योजनाओं, बाढ़ एवं राहत कार्य, 15 वीं एवं षष्ठम वित्त आयोग, सहित अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा हुई।
पंचायत समिति सदस्य, सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाना आवश्यक है। बैठक में मौजूद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
मुखिया अनीता देवी, रंजन देवी, राजेश कुमार मंडल, राजीव मंडल, मनीष ठाकुर, अनीता देवी, अक्षय कुमार उर्फ गुड्डू मंडल, सहित मुखिया बैठक में मौजूद थे। प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु भवेश,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विमल प्रसाद, सीडीपीओ कुमारी स्नेहलता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कपिलदेव राम,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपक कुमार,जीविका के बीपीएम मुकेश कुमार,प्रखंड उद्यान पदाधिकारी मोहम्मद शादाब कलीम, कनीय अभियंता पंकज कुमार, कुणाल कुमार,मनोहर कुमार सहित पदाधिकारी एवं प्रखंड व अंचल कर्मी मौके पर मौजूद थे।