न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रेलवे के 20 चिन्हित स्थलों के विकास का रास्ता साफनगर निगम और रेलवे के बीच समझौता पत्र पर बनी सहमति -नगर आयुक्त

कटिहार- शहर के विकास को गति देने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल हुई। नगर आयुक्त संतोष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के प्रतिनिधिमंडल ने कटिहार रेलवे मंडल के डीआरएम एवं एडीआरएम,डीएन टु के साथ डीआरएम कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में रेलवे एवं नगर निगम के बीच रेलवे क्षेत्र के 20 चिन्हित स्थलों पर विकास कार्यों के लिए एनओसी प्रदान किए जाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

वार्ड संख्या 13 के पार्षद दिनेश कुमार पांडेय एवं वार्ड संख्या 14 के पार्षद हर्ष अग्रवाल सहित नगर निगम के एसडीओ विवेक कुमार, प्रधान सहायक परवेज सलीम एवं स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार बैठक में उपस्थित रहे।बैठक के दौरान चिन्हित सभी 20 स्थलों पर नगर निगम द्वारा प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर रेलवे की ओर से आवश्यक सहमति एवं एनओसी की प्रक्रिया पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में लगभग सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बन गई।


निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही नगर निगम के नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं रेलवे के डीएन टु के द्वारा समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। समझौता हस्ताक्षर के बाद रेलवे के चिन्हित क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा आवश्यक विकास एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम एवं रेलवे के बीच यह समन्वय कटिहार शहर के विकास, स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment