फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र में भैंस चराने के लिए घर से निकले एक बालक बुधवार को बरेटा अमरपुर गांव के समीप एक पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया । जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चे की चहक सुनाई देती थी। वहां अचानक चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है।
मां दीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक की पहचान धमदाहा थाना क्षेत्र के बजराहा दियरा निवासी शैलेन्द्र यादव के पुत्र आनंद कुमार (12) के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार आनंद अपनी नाना बाजो यादव के साथ भैंस चराने के लिए अमरपुर गांव के समीप गया था।
इसी दौरान निजी पोखर के समीप पहुंचा और गहरे पानी में चला गया पानी में डूबने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। काफी प्रयास के बाद बालक को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । बताया जाता है कि दो बहनों का इकलौता भाई था आनंद अपने माता-पिता की तीन संतानों में इकलौता पुत्र था।
उसकी दो बहनों के बाद छोटा भाई आनंद परिवार का घर का चिराग कहे जाने वाले इस मासूम की अचानक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर एवम् तोड़कर रख दिया है। जिस बच्चे के सहारे माता-पिता अपने भविष्य के सपने देख रहे थे। उसकी मौत की खबर ने उन सपनों को पलभर में चकनाचूर कर दिया। घटना के बाद मां दीना देवी बार-बार अपने बेटे को याद कर बिलखती रहीं।
परिजनों का कहना था कि कुछ देर पहले तक आनंद उनके बीच था और किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भैंस चराने के लिए निकला उनका लाल फिर कभी वापस घर नहीं लौटेगा।घटना की सूचना मिलते ही फलका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली जांच पड़ताल कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बालक की मौत के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई मासूम आनंद की मौत पर दुख जताता नजर आया आंखें नम हो गई।