न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बीस सूत्री सदस्यों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के कम राशन देने को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मनसाही/कटिहार -प्रखंड मुख्यालय मनसाही के सभागार में 20 सूत्री अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्य की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष बब्बन सिंह ने किया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मनसाही प्रखंड में जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा कम अनाज सभी लाभुक को दिया जा रहा हैं। कहां की जन वितरण प्रणाली के दुकानदार प्रत्येक लाभुक से पांच किलो अनाज की जगह चार से साढ़े चार किलो ही अनाज दे रहे हैं ।

जबकि सरकार के द्वारा सभी लाभुक को पांच किलो अनाज देना हैं। बीस सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सदस्य कई गांव- गांव में गए तो लाभुकों ने कहा कि हम सभी को पांच किलो राशन की जगह चार से साढ़े चार किलो ही राशन जन वितरण प्रणाली के दुकानदार देते हैं। अगर पूरा पांच किलो राशन की मांग करते हैं तो उल्टे डरा धमका देते हैं। कहते हैं जो करना हैं कर लो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हैं। सभी का कमीशन बंधा हुआ हैं।

इस बाबत बीस सूत्री के अध्यक्ष बब्बन सिंह, उपाध्यक्ष बलराम पोद्दार, सदस्य अशोक कुमार झा, निरमा देवी,चंद्रशेखर पासवान,अब्दुल तबाब,अमर साह,संजय सिंह,गुरुदेव प्रसाद मंडल,रवि शंकर तिवारी, विनोद कुमार उरांव,रवि कुमार साह ने बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार को ज्ञापन सौंपा। वहीं इसकी प्रतिलिपि मंत्री अशोक कुमार चौधरी बिहार सरकार,जिला पदाधिकारी कटिहार,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनसाही,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनसाही को दी हैं।

Share this news

Leave a Comment