न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेके जाने के कारण बच्ची झुलसी,जांच में जुटी पुलिस

एसिड अटैक की आशंका को लेकर बुलाई गई एफएसएल टीम

आजमनगर /कटिहार- सालमारी थाना क्षेत्र के हरलगा गांव में देर रात् खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने की घटना में एक 12 वर्षीय बच्ची के गंभीर रुप से झुलस जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया।जहां पीड़िता इलाजरत है।परिजन खिड़की से एसिड फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हरलगा गांव निवासी अशरफुल हक की 12 वर्षीय पुत्री अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा खिड़की से कोई तीव्र ज्वलनशील तरल पदार्थ उसके उपर फेंक दिया। तरल पदार्थ शरीर पर पड़ते ही बच्ची दर्द एवं जलन से चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर पिता कमरे में पहुंचे। बच्ची को उठाने के क्रम में बच्ची के शरीर पर लगे पदार्थ के संपर्क में आने से उनका भी हाथ झुलस गया।

बच्ची को बारसोई अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार हो रहा है।स्थानीय लोगो द्वारा बच्ची पर एसिड फेंके जाने की आशंका जताई गयी है। घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष जूली कुमारी के नेतृत्व में सालमारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।वहीं तकनीकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर हर पहलु पर जांच की जा रही है।

घटना की गंभीरता को लेकर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।टीम द्वारा नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला में सैंपल की प्रकृति की जांच की जाएगी।जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस अमानवीय कृत्य की लोग भर्त्सना कर रहे हैं।

Share this news

Leave a Comment