न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक मुक्त कटिहार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कटिहार- स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम कटिहार की ओर से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को शहीद चौक पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर उषा देवी अग्रवाल,उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, निक्कू सिंह,आलोक वर्मा एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं दुकानदारों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल कपड़े एवं जूट से बने थैलों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की गई।नगर निगम के द्वारा अभियान के उपरांत आमजन के बीच कपड़े एवं जूट से बने थैलों का वितरण भी किया गया।

ताकि प्लास्टिक के विकल्प के रूप में इनका उपयोग बढ़ाया जा सके।कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम कटिहार ने नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त शहर के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मौके पर कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह,सिटी मैनेजर ज्योति कृष्णमूर्ति,सहायक अभियंता विवेक कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी कैलाश प्रसाद चौधरी, राहुल कुमार,नूर अली खान,मुकेश महतो, अमरेन्द्र झा, अभिषेक कुमार सिंह, अजीत पांडे आदि मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment