न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कई आशियाने जलकर राख; विधायक ने पीड़ितों से मिलकर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

फारबिसगंज /अरुण कुमार

फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदारगंज वार्ड संख्या 15 झिरवा पुरवारी में अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया और कई परिवारों के आशियाने जलकर खाक हो गए। मेहनत की पाई-पाई से जोड़े गए सामान, अनाज और कपड़े चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गए। बेघर हुए परिवारों की आंखों में बेबसी और आंसुओं के सिवा कुछ शेष नहीं बचा है।


इस अग्निकांड में मो. जहीर, डोमा हजाम, तस्करी हजामत, मासूमात रफूलन और शहरें आलम के घर पूरी तरह प्रभावित हुए हैं। खुले आसमान के नीचे आए इन परिवारों के सामने अब रोजी-रोटी और सिर छिपाने का गहरा संकट खड़ा हो गया है।


घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और निजी स्तर पर तत्काल यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान किया। श्री विश्वास ने पीड़ितों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं।

उन्होंने प्रशासन के वरीय अधिकारियों से तत्काल वार्ता कर सरकारी नियमानुसार मिलने वाला उचित मुआवजा और राहत सामग्री जल्द से जल्द मुहैया कराने का भरोसा दिया।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस विकट घड़ी में प्रभावितों के आंसुओं को पोंछना और उन्हें सहारा देना सबसे पहला मानवीय कर्तव्य है। जब तक हर पीड़ित परिवार का पुनर्वास नहीं हो जाता, तब तक हर स्तर पर सहयोग जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Comment