न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराना पड़ा भारी, हवाई फायरिंग का वीडियो वायरल होने पर युवक गिरफ्तार

अररिया/अरुण कुमार

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने और हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरएस थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में नजर आ रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देशी कट्टा और मोबाइल बरामद किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि 21 सितंबर 2026 को आरएस थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो की जानकारी मिली। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हाथ में हथियार लेकर उसे लहराते हुए दिखाई दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच कर युवक की पहचान कृष्ण कुमार, पिता संजय साह, निवासी कबड़ा वार्ड नंबर-09 के रूप में की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर एक लोहे का देशी कट्टा बरामद किया गया। साथ ही उसके पास से मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

इस मामले में आरएस थाना कांड संख्या 223/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धाराओं 25(1-बी)(ए)/26/27 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने और फायरिंग से जुड़े वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment