न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने वाले पति को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल

सागर चंद्रा/ किशनगंज

दहेज की मांग कर रोज रोज शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले पति को पत्नी ने जेल भेज दिया है। इससे पूर्व हलीम चौक शमीम कॉलोनी निवासी महिला सीमा देवी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति संतोष कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


सीमा देवी ने बताया कि उसने वर्ष 2012 में संतोष के साथ प्रेम-विवाह किया था। जिससे उसे तीन संतान भी है। इसी बीच संतोष को नशे की बुरी लत लग गई। वह अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा अपने नशे की पूर्ति के पीछे खर्च कर देता है। जबकि सीमा दूसरों के घर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है।

आर्थिक तंगी के कारण संतोष विगत कई दिनों से सीमा पर मायके से 5 लाख रुपये दहेज मांग कर लाने का दबाव बना रहा था। वह सीमा को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करने लगा था। लेकिन सीमा बच्चों के भविष्य को लेकर सारे दुख चुपचाप सहन करती रही। लेकिन एक वर्ष पूर्व संतोष ने दूसरी शादी कर ली थी।

इसके बाद वह सीमा को लगातार प्रताड़ित करने लगा। गत सोमवार को संतोष शराब के नशे में घर पहुंचा और सीमा की बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। लेकिन ससुराल वालों ने उसका इलाज कराया। इलाज के बाद वह इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंच गई।

Share this news

Leave a Comment