किशनगंज /प्रतिनिधि
राज्य महोत्सव संघ के किशनगंज जिलाध्यक्ष पद पर विकास कुमार उर्फ बिट्टू को मनोनीत किया गया है. राज्य महोत्सव संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवानंद ने मनोनयन का पत्र जारी किया गया है.
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि राज्य महोत्सव संघ, बिहार एक ऐसा संगठन है जो राज्य के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण तथा वहाँ मेलों और उत्सवों के आयोजन के लिए कार्य करता है.
उन्होंने बताया कि स्थानीय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक तथा पारंपरिक उत्सवों या मेलों (जैसे ‘बिहार महोत्सव’) को आयोजित कराने के लिए प्रयास करना और ज्ञापन सौंपना सहित राज्य की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और पर्यटन क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए जन-जागरण एवं प्रशासनिक समन्वय स्थापित करना शामिल है.
जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि उनकी प्राथमिकता है कि जिले की सभी धार्मिक धरोहरों को संरक्षित करने और पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने तथा प्रशासन के संज्ञान में उनकी महत्ता लाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. उन्होंने कहा कि वह प्रदेश से मिले दिशा निर्देश पर जिला में कार्य करेंगे.