न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:ई रिक्शा पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

सागर चंद्रा/ किशनगंज


शहर के पश्चिमपाली चौक के समीप एक तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ई रिक्शा सवार 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

इस दौरान मची आपाधापी का फायदा उठाकर ई रिक्शा चालक मौके से भाग गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल विपिन कुमार महतो और मोहम्मद रहमत की स्थिति बिगड़ जाने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घायलों ने बताया कि ई रिक्शा चालक नशे की हालत में था। पश्चिम पाली चौक के समीप रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया था।

Share this news

Leave a Comment