न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव के तारीखों की हुई घोषणा

कटिहार – स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की प्रक्रिया की कार्यक्रम चुनाव आयोग निर्धारित किया है।निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधान परिषदों की द्विवार्षिक चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। चार राज्यों की विधान परिषदों की होनेवाली द्विवार्षिक चुनाव को लेकर 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी।

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 9 अक्टूबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है।

मतदान की तिथि 23 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है। मतदान का सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक है। मतगणना की तिथि 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है। चुनाव कार्य 31 अक्टूबर 2026 तक संपंन्न करा लिये जाने की तैयारी है।

Share this news

Leave a Comment