न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नौका दौड़ में शिकारपुर ने मारी बाजी बिनटोली को हराकर जीता खिताब

पुरिया घाट में आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमों ने लिया हिस्सा रोमांचक मुकाबले में शिकारपुर बना विजेता

बारसोई /कटिहार -बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत स्थित पुरिया घाट में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग गाँवों के कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। नदी की धार के बीच आयोजित नौका दौड़ को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और दर्शक जुटे और फाइनल मुक़ाबला तक रुके रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में ग्रुप-ए में बिनटोली और सतुआ की टीम के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।

इसमें बिनटोली की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, ग्रुप-बी के सेमीफाइनल में तारापुर और शिकारपुर की टीम आमने सामने हुईं। इस मुकाबले में शिकारपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला बिनटोली और शिकारपुर के बीच हुआ।

दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। नदी की लहरों के बीच दोनों नावों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः शिकारपुर की टीम ने बाजी मारते हुए बिनटोली को पराजित कर नौका दौड़ प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पुरिया गांव के ग्रामीणों का सामूहिक सहयोग रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी मो. फखरूदीन अहमद ने किया। इस मौके पर अफताब ताज, वार्ड सदस्य मो. नुरुद्दीन, मो. शहाबुद्दीन,सकरातु महालदार, समाजसेवी रकीबुल, मास्टर रजीउद्दीन, सहदेव महालदार, दुर्गा प्रसाद महालदार,चन्द्रसेन महालदार, मो. रोकी, शमीम आलम, मो. रेहान, मो. असलम,डोमा कुमार, मो. हन्नान, मो. आदम, सुनील महालदार, मो. ईरसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Share this news

Leave a Comment