न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अमदौल और गौरीपुर में बिषहरी पूजा धूमधाम से संपन्न

प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर प्रखंड के अमदौल और गौरीपुर गाँवों में आयोजित वार्षिक बिषहरी पूजा समारोह बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश महासचिव बंदना यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

उन्होंने बिषहरी माँ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि,शांति और अच्छी फसल की कामना की। अपने संबोधन में बंदना यादव ने कहा कि बिषहरी पूजा हमारे क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपरा का प्रतीक हैं । इस तरह के आयोजन आपसी भाईचारे को मज़बूत करते हैं और हमारी आस्था को जीवित रखते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी परंपराओं को सहेज कर रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों को इनसे परिचित कराना चाहिए।उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और स्थानीय लोगों के उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे,जिन्होंने माता का आशीर्वाद लिया। पूजा पंडालों में भक्तिपूर्ण माहौल था और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय निवासियों ने बंदना यादव के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Share this news

Leave a Comment