न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

BiharNews :दवाई की आड़ में लाई जा रही थी शराब,अररिया में 2160 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद,चालक गिरफ्तार

अररिया/ अरुण कुमार

अररिया जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काकन टोल प्लाजा के पास कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता हासिल किया है। गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों के चेकिंग के दौरान एक चार चक्का मालवाहक वाहन डब्लूबी11सी 2708 से अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप पकड़ा गया।

तलाशी में गाड़ी से अंग्रेजी शराब के 250 कार्टन कुल 2160 लीटर शराब बरामद किए गए ।

सोमवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मामले में गाड़ी के चालक सुपौल निवासी रामप्रसाद साह को गिरफ्तार किया गया है।ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि यह खेप सिलीगुड़ी से दानापुर पटना ले जाई जा रही थी।गाड़ी में दवाई के नाम पर शराब लोड कर ले जाया जा रहा था ।

पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है ।

एसडीपीओ ने बताया कि शराब के खेप के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है ।छापेमारी दल में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा,सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment