सागर चंद्रा/ किशनगंज
चलती बाइक से गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बेलवा के समीप अचानक चक्कर आ जाने से वह चलती बाइक से बीच सड़क पर गिर गई। घटना में उसके सिर पर गंभीर चोटें आई।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने परिजनों की मदद से बेलवा सारोगोरा निवासी 50 वर्षीय नसीमा खातून पति मोहम्मद सलाम को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ जाने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया कि विगत कुछ दिनों से नसीमा खातून की तबीयत बिगड़ गई थी।सोमवार दोपहर वह अपना इलाज करा कर बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी। लेकिन बीच रास्ते में ही वह हादसे का शिकार हो गई।