किशनगंज/सागर चंद्रा
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से उपस्थित पुलिस अवर निरीक्षकों एवं पुलिस निरीक्षकों के साथ लंबित एवं अनुसंधानाधीन कांडों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एसपी ने एक-एक कर कांडों के अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली।
बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करने को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कांडों के ससमय निष्पादन और प्रभावी पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को अनुसंधान में तेजी लाने, लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिले में लंबित कांडों की स्थिति और अनुसंधान की प्रगति को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।