न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया में पुलिस की बड़ी कारवाई,52 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

अररिया/अरुण कुमार

पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 52 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पलासी थाना क्षेत्र के बरहैली से भट्ठनियां की ओर जाने वाली पक्की सड़क (पुल के पास) से एक व्यक्ति स्मैक की तस्करी करने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा। पुलिस को देखते ही वह बाइक घुमाकर भागने लगा। इसके बाद पुलिस बल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान जोगीहाट थाना क्षेत्र के भेलागंज हरदार वार्ड नंबर-02 निवासी करीब 25 वर्षीय मोहम्मद शहनवाज के रूप में हुई।

पुलिस ने विधिवत मजिस्ट्रेट के समक्ष तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के बगल साइड वाले उजला रंग के डिब्बे से 52 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। मामले में पलासी थाना कांड संख्या 387/26 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(B)(ii)/22(C) के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शहनवाज के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध किशनगंज एक्साइज थाना कांड संख्या 308/2023, जोगीहाट थाना कांड संख्या 366/2024 और जोगीहाट थाना कांड संख्या 255/2026 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं।कार्रवाई में पलासी थाना पुलिस के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share this news

Leave a Comment