मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन अड़मारा चौधरी टोला में पांच दिवसीय बिहुला विषहरी पूजा का समापन हो गया।
इस मौके पर हंसराज चौधरी ने बताया कि विगत 14 वर्ष से हर वर्ष विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर पांच दिवसीय बिहुला विषहरी पूजा का शुभारंभ होता हैं एवं पांच रात्रि बिहुला विषहरी का का गायन दिखाया जाता हैं।
सिमरतला के कलाकार के द्वारा बिहुला विषहरी की उत्पत्ति से जीवदान तक का पाठ दिखाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
वहीं इस पूजा में कई तरह की दुकान लगी हुई। इस अवसर पर पतिराज चौधरी, प्रकाश चौधरी, अरुण चौधरी,सुनील कुमार यादव,मुकेश कुमार, मनोज कुमार मंडल आदि उपस्थित रहे।