मनिहारी/ कटिहार – सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो मुस्लिम टोला निवासी मो. सिद्दकी (60) अवधपुर काली मंदिर ढाला के पास नदी पार कर खेत जा रहा था कि तेज धारा मे बह गया। डूबने से मौत हो गयी।चीख पुकार सुनकर पास के ग्रामीण व परिजन नदी किनारे पहुंचकर खोज आरंभ कर दी।
स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गयी, तत्परता दिखाते हुए प्रशासन भी हरकत मे आया, मौके पर एनडीआर एफ की बचाव दल भी आकर नदी मार्ग मे खोज आरंभ की। कडी मशक्कत के बाद शव का खोज लिया गया।
मौके पर पहुंची मनिहारी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप कर अग्रतर कार्रवाई मे जुट गयी।