न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:सीआरसी धनपाड़ा में मूल्यांकन कार्य प्रारंभ‌


मनसाही/कटिहार – पांच दिवसीय अर्धवार्षिक मूल्यांकन के प्रथम दिन आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में संपूर्ण तैयारी के साथ मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया गया । इस संदर्भ में मूल्यांकन संचालक संजय कुमार झा एवं संकुल समन्वयक अरविंद कुमार आनंद ने बताया कि धनपाड़ा संकुल में पढ़ने वाले सभी मध्य एवं प्राथमिक विद्यालयों के अर्धवार्षिक परीक्षा मूल्यांकन का कार्य आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में किया गया ।

यह मूल्यांकन कार्य दिनांक 21 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा । मूल्यांकन कार्य संपन्न करने के लिए तीन प्रधान परीक्षक, सियाराम यादव आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा,मनोज कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरेठा एवं मोहम्मद इकबाल आजाद मध्य विद्यालय बलुआ के देखरेख में 21 सितंबर को मध्य विद्यालय एकौना,मध्य विद्यालय पकड़िया,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरेठा, प्राथमिक विद्यालय पिंडा, विद्यालयों के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य संपन्न किया गया ।

मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों में अजय कुमार,पवन कुमार,चंदन कुमारी,रवि कुमार पासवान,वंदना सिन्हा,रीना कुमारी, राखी कुमारी, शुभांगी पारई, कुमारी छाया,योगेश कुमार यादव, श्वेता सिंह सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment