अमदाबाद/कटिहार – अमदाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी समेत शराब के नशे में उत्पात कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी को मेडिकल जांच व आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।इस संबंध में थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी अभियुक्त गोपालपुर गांव निवासी बिरजू कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया।
करीब तीन बजे गोपालपुर चौक के पास शराब के नशे में उत्पात मचाया रहे सुनील कुमार ताती और छोटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद शाम पौने पाँच बजे चन्नी मोड़ के पास से पंकज कुमार, धोनी कुमार और साहुद को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने पांचों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई। जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। सभी की मेडिकल जांच कराई गई।
आवश्यक कार्रवाई के बाद पांचों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया। हत्या के प्रयास के आरोपी बिरजू कुमार मंडल को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मौके पर एसआई भोला कुमार, पीएसआई सुधीर कुमार समेत पुलिस बल तैनात रहे ।