न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार:न्यू मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

15,700 जुर्माना वसूला – संतोष

कटिहार – स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शहर को प्लास्टिक मुक्त एवं कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से सोमवार को न्यू मार्केट क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष प्लास्टिक रेड अभियान चलाया गया। नगर निगम की टीम ने न्यू मार्केट में विभिन्न दुकानों की जांच कर सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले, डिस्पोजल एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को जब्त किया।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹15,700 की दंड राशि वसूल की गई। अभियान के दौरान न्यू मार्केट क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित लोगों से नियमानुसार दंड की राशि भी वसूल की गई।

नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील किया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में नगर निगम का सहयोग करें।

अभियान के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार,स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली खान,कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह ,अमित कुमार,धर्मेंद्र कुमार, सहायक अभियंता अभय कुमार, नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णमूर्ति ,राजीव चाकी,मुकेश महतो, अमरेन्द्र झा,अभिषेक कुमार सिंह, सुरेश पासवान सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Share this news

Leave a Comment