न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सांसद तारिक अनवर के हार्ट का हुआ सफल ऑपरेशन,अस्पताल में कर रहे है स्वास्थ्य लाभ – पंकज

कटिहार – जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने जानकारी दी कि सांसद तारिक अनवर का बीते दिनों सफलता पूर्वक हार्ट का ऑपरेशन मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट मे हुआ था। वे आईसीयू से जनरल रूम मे स्थांतरित किए गए है।

जहां वो अभी भी डॉक्टरों की निगरानी मे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। प्रवक्ता श्री तमाखुवाला ने बताया कि आप सबो के प्रार्थना , दुआ से सांसद श्री अनवर को स्वास्थ्य लाभ हो रहा है। आशा करते है कि वह जल्द स्वस्थ होकर आपके हमारे बीच होंगे ।

सांसद श्री अनवर ने अपने कटिहार संसदीय क्षेत्र के नागरिकों ,शुभचिंतकों एवं चाहने वालों को अपने हृदय से आभार व्यक्त किया है ।

सांसद श्री अनवर ने कहा कि मैं सदैव आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। मेरी गंभीर बीमारी के दौरान प्रार्थना ,प्रेम एवं सहयोग के लिए सभी मित्रों तथा शुभचिंतकों को धन्यवाद दिये। यही कामना है कि आप सबो का स्नेह प्रेम इसी प्रकार सदैव बना रहे।

Share this news

Leave a Comment