कटिहार – स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2026 के को लेकर विकास भवन सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तर पर स्कूली छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी,उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी,अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, निदेशक डीआरडीए सुदामा प्रसाद सिंह सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति देकर प्रतिभागी छात्राओं का हौसला बढाया।
प्रतियोगिता में + 2 गाँधी उच्च विद्यालय, +2 उच्च विद्यालय, बी०एम०पी०-7 एवं जवाहर नवोदय विद्यालय की 50 छात्राओं ने भाग लिया।प्रतिभागी छात्राओं ने अपनी कला और रंगों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन और ठोस अपशिष्ट नियमावली 2026 पर आधारित बेहद सुंदर संदेश चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया।
निर्णायक मंडली के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर +2 गांधी उच्च विद्यालय की दीपशिखा, द्वितीय स्थान पर +2 उच्च विद्यालय कटिहार की मेघा स्वराज, तृतीय स्थान पर +2 गांधी उच्च विद्यालय की राधा कुमारी, चतुर्थ स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की संजना कुमारी,पंचम स्थान पर +2 बी०एम०पी०-7 उच्च विद्यालय की नयना कुमारी एवं छठे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय की मनुप्रिया रही। जिन्हें जिला पदाधिकारी,उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। स्वच्छता के प्रति उनकी जागरूकता समाज में बड़ा बदलाव ला सकेगा। वहीं डीडीसी ने भी छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए अपने आस-पास के परिवेश को साफ-सुथरा रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नजारत उप समाहर्त्ता अभिषेक रंजन, निदेशक एनईपी, कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता,जिला योजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक जिला जल एवं स्वच्छता समिति,जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे सहित डीआरडीए के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी, प्रखंड समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान मौजूद रहे।