विधि विरुद्ध किशोर निरुद्ध
डंडखोरा/कटिहार–घर से जेवर चोरी किये जाने के एक मामले में डंडखोरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने जेवर सहित चोरी का जेवर खरीदने के आरोप में सोना चांदी के दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वहीं मामले में नामित 14 वर्षीय किशोर को आवश्यक कागजी कारवाई पूरी करने के बाद निरुद्ध किया गया है।
मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह ने बताया कि मिलिक टोला नवादा निवासी सोनू कुमार चौहान पिता राम प्रवेश चौहान ने थाना में आवेदन देकर एक 14 वर्षीय किशोर पर घर से सोना और चांदी का जेवर चुराने का आरोप लगाया था।
जांच के क्रम में किशोर की स्वीकारोक्ति तथा शिनाख्त पर पुलिस ने सोनेली बाजार स्थित जागो ज्वेलर्स नाम के सोने-चांदी की दुकान में छापा मारकर चोरी किये गये 06 नग जेवर सहित दूकानदार सोनू साह साकिन कंटिया टोला सोनैली थाना- कदवा, जिला कटिहार को हिरासत में लेकर कागजी कारवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।