न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

आरपीएफ ने 42वां स्थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली का आयोजन

कटिहार – रेलवे सुरक्षा बल के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कटिहार रेलमंडल में सोमवार को बाइक रैली सहित कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकारी के अनुसार 36 सदस्यीय बाइक रैली को कटिहार स्टेशन से मंडल सुरक्षा आयुक्त संदीप कुमार पीएस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए पूर्णिया टोल टैक्स गेट पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान आरपीएफ जवानों ने सुरक्षा, ईमानदारी और जनसेवा का संदेश दिया। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर आरपीएफ कर्मियों ने यात्रियों के बीच मिठाई, फल और शुद्ध पेयजल का वितरण कर सेवा भावना का परिचय दिया। वहीं आरपीएफ द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रेल परिसर के विभिन्न स्थानों पर वृहद पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।

स्थापना दिवस पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आरपीएफ ने यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित किया।

इस क्रम में आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस की अध्यक्षता में ओटी पारा स्थित आरपीएफ फील्ड में एक आरपीएफ द्वारा एक बड़ा खाना कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार,सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार,वेस्ट इंस्पेक्टर आबेदानन्द सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में आरपीएफ के इंस्पेक्टर,सब इंस्पेक्टर वो अन्य जवान मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment