न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर 31.2 लीटर नेपाली शराब के साथ बाइक जब्त की, तस्कर फरार

किशनगंज/विजय कुमार साह

रविवार को सुबह 09:37 बजे 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल किशनगंज के ई-समवाय सीमा चौकी पैकटोला के जवानों ने आसूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा स्तंभ संख्या 154 से 20 मीटर भारत की तरफ नेपाल से भारत में तस्करी की जा रही थी। इस दौरान एसएसबी ने घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई में उप निरीक्षक रिंकू मिश्रा, मुख्य आरक्षी नवीन कुमार साह, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी राम लखन वर्मा और आरक्षी अखिलेश कुमार मंडल शामिल रहे।इस दौरान टीम ने मौके से रेशम लीची शराब की 104 बोतल (कुल 31.2 लीटर) और एक हीरो ग्लैमर बाइक जब्त किया।

तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिस कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी। असिस्टेंट कमांडेंट बलदेव सिंह ने बताया कि जब्त किए गए सामान को अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस स्टेशन टेढ़ागाछ, में जमा करने की प्रक्रिया जारी है।

Share this news

Leave a Comment