मनसाही/कटिहार -कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला कार्यालय में भोला पासवान शास्त्री की जयंती को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान ने किया।
इस मौके पर श्री पासवान ने कहा कि सदाकत आश्रम पटना में पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की जयंती सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी को लेकर बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में कार्यकर्ताओं को पटना चलने की अपील किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 112 वीं जयंती सदाकत आश्रम पटना में मनाया जाएगा।
कांग्रेस के कार्यकर्ता देर रात्रि कैपिटल एक्सप्रेस से पटना के लिए रवाना होंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में विश्वनाथ पासवान,पृथ्वी पासवान, देवनारायण पासवान,धर्मेंद्र पासवान,संजय कुमार मलिक, जनक लाल पासवान,अश्विनी कुमार पासवान, रामविलास रजक, संटू रविदास आदि उपस्थित थे।