न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शांति समिति की बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील

फलका /कटिहार – फलका थाना परिसर में गुरुवार को दीपावली, काली पूजा एवं लोक आस्था का महापर्व छठ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता बीडीओ सन्नी शौरभ,सीओ सौमी पोद्दार एवं थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने की।जबकि मौके परकोढ़ा डीएसपी सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।

बैठक का संचालन एमएलसी प्रतिनिधि संजय झा ने किया। बैठक में अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही पर्व के दौरान विधि – व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।इस दौरान बीडीओ सन्नी सौरभ ने कहा कि दीपावली, काली पूजा और छठ आस्था एवं उल्लास का पर्व है।

सभी लोग इसे आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पूजा-पंडालों एवं छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। वहीं सीओ ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पूजा स्थलों एवं छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद रहेगा। असामाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। डीजे एवं अश्लील गीतों पर प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों से किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।इस मौके पर मुखिया राजेश रंजन,अमित गुप्ता,बिपिन मंडल,भाजपा मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा, पिंटू यादव,सरपंच चंदन मंडल,पूर्व सरपंच ऐबाद आलम, समाजसेवी शुभंकर झा एवं पूर्व समिति सदस्य शंकर मुखिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share this news

Leave a Comment