न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अगलगी में दो घर जलकर राख,लाखों की संपत्ति नष्ट

घरेलू सामान के साथ बाइक भी जली

बारसोई /कटिहार – प्रखंड के कदमगाछी पंचायत अलीपुर गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से एक परिवार के दो घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, नकदी, घरेलू उपयोग के सामान सहित एक बाइक भी पूरी तरह जल गई। घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। गृहस्वामी रोना शर्मा बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं, जबकि घर में महिलाएं रहती हैं।

गुरुवार दोपहर घर में रहने वाली महिला जंगली देवी घर बंद कर जलावन लाने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिवार के दो घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

पीड़ित परिवार ने कहा कि पूजा के बाद जल रही अगरबत्ती से आग लगने की आशंका है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।दिन का समय होने के कारण आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लोगों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य घरों तक फैलने से रोक लिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय रहते सामूहिक प्रयास नहीं किया जाता तो आग और भी भयावह रूप ले सकती थी।घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

आग में घर का सारा सामान नष्ट हो जाने से परिवार के सामने रहने और खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साहा ने कहां कि आग लगने की छती का आकलन किया जा रहा है । जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दी जाएगी ।

Share this news

Leave a Comment