न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार :हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपियों में एक गिरफ्तार, दो फरार

पोते की मौत के बाद तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के शक में रची गई हत्या की साजिश
डीएसपी मंगलेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

गिरफ्तार अनंत लाल मंडल का पूर्व में भी रहा है आपराधिक इतिहास
अपने भाई की हत्या के आरोप में गया था जेल

आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू व भाला हुआ बरामद

आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के खरसौता पंचायत में मंदिर के वृद्ध सेवादार हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आयी है। जिसमें अनंत लाल मंडल और उनके दो पुत्र शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनंत लाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दोनों पुत्र अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।डीएसपी मंगलेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्याकांड के उद्भेदन की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को खरसौता पंचायत स्थित श्मशान घाट के समीप निर्माणाधीन शिव मंदिर के वृद्ध सेवादार हीरालाल मंडल की हत्या कर उनके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। डीएसपी के अनुसार हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक को लेकर उपजा अंधविश्वास और संदेह मुख्य वजह बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी अनंत लाल मंडल के पोते की कुछ दिन पूर्व मौत हो गई थी। आरोपी को संदेह था कि हीरालाल मंडल द्वारा की गई झाड़-फूंक और तंत्र विद्या के कारण ही उसके पोते की मौत हुई है। डीएसपी ने बताया कि इसी रंजिश में अनंत लाल मंडल ने अपने दोनों पुत्रों के साथ मिलकर हीरालाल मंडल की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने अनंत लाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share this news

Leave a Comment