न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज में उद्यमी वार्ता आयोजित: बिजली और अग्निशमन प्रमाण पत्र की समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

संवाददाता/ किशनगंज

जिला उद्योग केंद्र के सभागार में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के सदस्य गणेश साव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण ‘उद्यमी वार्ता’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के प्रमुख निवेशक, उद्यमी, व्यवसायी तथा उद्योग विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिले के निवेशकों और उद्यमियों ने उद्योग स्थापना एवं व्यापार संचालन से जुड़ी सुविधाओं और विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों द्वारा मुख्य रूप से निर्बाध बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानियों को सामने रखा गया। इस पर आयोग के सदस्य श्री साव ने आश्वासन दिया कि बिजली से संबंधित समस्याओं को उच्च स्तर पर रखा जाएगा और इनके स्थायी समाधान के लिए त्वरित व आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उद्योग स्थापना के लिए जरूरी अग्निशमन (फायर) प्रमाण पत्र की वैधता का मुद्दा भी उठाया गया। उद्यमियों ने मांग रखी कि वर्तमान में 1 वर्ष के लिए जारी होने वाले प्रमाण पत्र की वैधता अवधि को बढ़ाकर 5 वर्ष किया जाए। इस विषय पर भी आयोग के सदस्य ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए नियमानुसार समाधान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों और व्यापारियों ने कहा कि इस तरह के संवाद से जिले में नए उद्योगों की स्थापना को गति मिलेगी और स्थानीय व्यवसायियों का मनोबल बढ़ेगा।बैठक में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सचिन कुमार, विभागीय पदाधिकारी एवं जिले के कई प्रतिष्ठित उद्यमी व व्यवसायी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment