सुरक्षा व सुविधाओं पर हुई चर्चा
मनिहारी/कटिहार – आगामी दिवाली, काली पूजा एवं छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर पप्पू कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, जिला परिषद सदस्य सुमति देवी,स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार,मनिहारी रेल थाना एवं जीआरपी के प्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण, विसर्जन जुलूस, डीजे के नियमों का पालन, छठ घाटों पर साफ-सफाई एवं रोशनी के साथ गंगा घाट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था पर चर्चा हुई।
वहीं मनिहारी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया। अधिकारियों ने सभी से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।