मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर की छात्राओं ने जिला स्तरीय कला उत्सव 2026 लोक गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर पंचायत, प्रखंड सहित जिले में अपना नाम रोशन किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि महेश्वरी अकैडमी कटिहार में जिला स्तरीय लोक गायन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया ।
जिसमें विद्यालय की नोडल शिक्षिका सह संगीत शिक्षिका माला कुमारी की अगुवाई में विद्यालय की छात्रा रितु कुमारी,पूनम कुमारी ने लोक गायन प्रतियोगिता में भाग लिए । लोक गायन की प्रस्तुति किए जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर पंचायत,प्रखंड सहित जिले में अपना दबदबा कायम रखा ।
दोनों छात्राओं को महेश्वरी अकैडमी कटिहार में मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया प्रियंका कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि शशि कुमार मंडल,प्रखंड उप प्रमुख संतोष कुमार यादव,विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र सहित शिक्षक विमलेश कुमार पाठक,स्वाति कुमारी, राजीव रंजन कुमार,विकास कुमार,सत कुमार,स्वीटी कुमारी विद्यालय के सभी शिक्षकों ने लोक गायन में तीसरे स्थान प्राप्त किए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किए एवं खुशियां जाहिर किये।