समेली /कटिहार – पोठिया थाना परिसर में दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने की। इस दौरान आगामी काली मेला एवं छठ पर्व को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में समेली अंचल के राजस्व अधिकारी नंदन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष मंडल उर्फ पप्पू तथा उपप्रमुख प्रतिनिधि दिलीप कुमार साह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।इस मौके पर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने पर्व-त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में काली मेला के आयोजन और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई। मेला कमेटी के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को आयोजन के दौरान प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही गई।
बैठक में मुखिया हृदय नारायण यादव, संजय पटेल, विनोद कुमार चौधरी, मनीष ठाकुर, सुबोध कुमार मंडल, माहेश्वरी प्रसाद सिंह, सरपंच रमजान अली, मनोज पटेल, राहुल भारती, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप प्रभा, पंकज पंडित, धीरेंद्र यादव, नयन कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष ललन कुमार, अशोक कुमार मंडल, शंकर शर्मा, सुनील शर्मा, संजय सुमन, मनोज शर्मा, राहुल कुमार एवं शंभू यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
बैठक के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की गई कि दीपावली, काली मेला और छठ पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।