न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

बभनी चौक के समीप एनएच-31 पर हुआ हादसा

प्राणपुर /कटिहार-प्राणपुर थाना क्षेत्र के बभनी चौक के समीप एनएच-31 पर गुरुवार को करीब पांच बजे शाम में अज्ञात वाहन की टक्कर से 34 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान खुशहालपुर निवासी ग्यास अली (34) पिता वकील मियां के रूप में हुई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए कटिहार अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सदर अस्पताल कटिहार पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this news

Leave a Comment