आजमनगर /कटिहार – आजमनगर धूम नगर मार्ग पर दनिहाँ मोर के निकट दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गए। इस दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार का पैर टूट गया। परंतु एक बाइक में तीन लोग सवार थे।
पैर टूटने के बाद स्थिति की नजाकत को देखते हुए मौके से फरार हो गए। दूसरे बाइक सवार सड़क किनारे कुछ देर तक पडा रहा। राहगीरों द्वारा सड़क किनारे पड़े उक्त व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। डॉक्टरों द्वारा उपचार आरंभ कर दी गई।
परंतु सर में चोट लगने तथा गंभीर अवस्था के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के डॉक्टरों द्वारा नहीं बचा पाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शैलेंद्र शेखर ने बताया कि मृतक मोहम्मद वसीम (28) धुमनगर गांव का रहने वाला है।
शादी के दावत में नेकुला गांव जा रहा था।इस दौरान दो बाइक के आमने-सामने टक्कर मारने से स्थिति गंभीर हो गई। उक्त व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार तीन व्यक्ति फरार हो चुके हैं। किस गांव का रहने वाला है अभी तक पता नहीं चल पाया है।