न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार, धमकी देकर बना रहा था दबाव

सागर चंद्रा / किशनगंज

टाउन थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित कमलपुर गांव निवासी बासुदेव कुमार सिंह पिता महादेव सिंह के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


बताते चलें कि गत 4 अगस्त को आरोपी बासुदेव ने टाउन थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया था। खोजबीन के दौरान परिजनों को पता चला कि बासुदेव नाबालिग का अपहरण कर उसे अपने घर ले गया है। परिजनों के दबाव के बाद गत 6 अगस्त को आरोपी ने नाबालिग को उसके घर भेज दिया।

घर वापस पहुंचने के बाद नाबालिग पीड़िता ने बताया कि बासुदेव उसे बहला-फुसलाकर सिलीगुड़ी ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। बासुदेव ने अपने मोबाइल से पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो बनाया था और वायरल करने की धमकी भी दिया था।

जिससे पीड़िता भयभीत हो गई थी। घर वापस लौटने के बाद वह गुमसुम रहने लगी थी। परिजन के द्वारा काफी कुरेदे जाने पर जब पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो परिजनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई। परिजन उसे लेकर फौरन थाने पहुंचे। जहां परिजन के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी बासुदेव की तलाश में जुट गई थी।

Share this news

Leave a Comment