न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

जीआर राशि की मांग को लेकर छुटे हुए परिवार पहुंचे मुखिया के पास,लगाई न्याय की गुहार

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड से एक चामदारा एवं वार्ड संख्या तीन सोगले टोला के सैकड़ों बाढ़ से प्रभावित परिवार जीआर राशि से वंचित हैं। रविवार को पीड़ित परिवार पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान से मिलकर अपनी व्यथा सुनाई। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि हम सभी बाढ़ पीड़ितों को अब तक जी आर की राशि खाते में नहीं भेजा हैं। जबकि कई बाढ़ पीड़ितों के खाते में जीआर की राशि भेज दी गई हैं।

इस बाबत पंचायत के मुखिया दीप नारायण पासवान ने बताया कि चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या एक चामदरा वार्ड संख्या तीन सोगले टोला बाढ़ से काफी प्रभावित हैं। इन गांवों के कई बाढ़ पीड़ितों के खाते में जीआर की राशि गया हैं। जबकि अभी भी सैकड़ों परिवार के खाते में जीआर की राशि नहीं गई हैं।

इसको लेकर अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल से अंचल कार्यालय मनसाही में मिले। वहीं अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ने कहां कि पहले फेज में जिस भी बाढ़ पीड़ितों के खाते में जीआर की राशि नहीं गया हैं। उन्हें दूसरे एवं तीसरे फेज में जीआर की राशि दी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान,वार्ड सदस्य रुदल पासवान,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बैजनाथ सहनी आदि बाढ़ पीड़ित परिवार उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment