न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग,50 हजार का सामान जलकर राख

हसनगंज/कटिहार -प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित एक दुकान में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद दुकानदार के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार मननपुर ऋषि टोला चौक निवासी मोनी ऋषि पिता विमल ऋषि की छोटी सी दुकान में रात्रि करीब 12 बजे अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। देर रात होने के कारण जब तक आसपास के लोगों को आग लगने की जानकारी मिली। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर बर्बाद हो चुका था। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इससे आग को आसपास की दुकानों और घरों तक फैलने से रोका जा सका।

स्थानीय सरपंच तल्लु हेंब्रम ने बताया कि रात्रि करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की बात सामने आई है। आग से दुकान में रखा लगभग 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार मोनी ऋषि आर्थिक रूप से कमजोर हैं और छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। दुकान जल जाने से उनकी आमदनी का एकमात्र साधन प्रभावित हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार की स्थिति को देखते हुए उचित सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share this news

Leave a Comment