कटिहार – कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ की ओर से रविवार को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ पोस्ट कटिहार पश्चिम की ओर से मानिहारी टर्मिनल स्टेशन पर आरपीएफ वेस्ट पोस्ट इंस्पेक्टर आवेदानंद सिंह के कुशल मार्गदर्शन में यात्रियों के बीच निःशुल्क पेयजल वितरण किया गया।
मौके पर आरपीएफ के अधिकारी एवं जवानों ने ट्रेन संख्या 75735/75738 अप-डाउन के यात्रियों को गर्मी के बीच पेयजल उपलब्ध कराया।
इस दौरान करीब 300 यात्रियों के बीच पेयजल का वितरण किया गया। आरपीएफ कर्मियों की इस पहल से यात्रियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।