समेेली /कटिहार -पोठिया थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर वार्ड नंबर 7 निवासी अमर कुमार रजिस्ट्री मुंशी के घर खिड़की से घुसकर ₹100000 नगद सहित 10 लाख रुपए मूल्य के आभूषण जिसमें नेकलेस सोने का सेट, हीरे और सोनें की अंगुठी, टाप्स आदि अज्ञात चोर लेकर चंपत हो गए ।
गृहस्वामी अपनी पत्नी को लेकर इलाज करने गए थे। सुबह रुपया निकालने गए तो लाकर टूटा देखा।
इस संदर्भ में पीड़ित ने पोठिया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांचोपरांत कानूनी कार्रवाई करने का गुहार लगाया है।