छह ठिकानों पर चस्पा हुआ नोटिस ,अब भी हाजिर नहीं हुए तो होगी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई
बारसोई/कटिहार – हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपितों पर बारसोई पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बारसोई थाना कांड संख्या 120/2026 में नामजद नौ आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय की प्रक्रिया के तहत छह घरों पर इश्तिहार चस्पा किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपितों पर गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया है।पुलिस के अनुसार कांड में मो. नौशाद आलम, मो. नवाज शरीफ उर्फ आफरी, नावेद उर्फ मो. नावेद आलम, मो. शमीम उर्फ मो. शमीम अख्तर,मो. सोहेल उर्फ मो. सोहेल अख्तर, अफसर उर्फ मो. अफसर आलम, मो. असकन्दर, परवेज उर्फ मो. परवेज आलम तथा तमन्ना बेगम उर्फ बीबी तमन्ना बेगम नामजद हैं।
पुलिस दस्तावेज में सभी का पता बेलवाडांगी, थाना बारसोई जिला कटिहार दर्ज है।इश्तिहार के बाद भी नहीं आए तो अगला कदम कुर्की। वही कांड के इंचार्ज रंजन कुमार ने बताया कि आरोपितों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए उनके घरों पर इश्तिहार चस्पा किया गया है। इसके बावजूद यदि आरोपित निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपस्थित नहीं होते है ।
तो न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि मामले में फरार आरोपितों को लेकर अब कार्रवाई अगले चरण में पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।