न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज में 62.85 लीटर विदेशी शराब के साथ दो  गिरफ्तार, चारपहिया वाहन जब्त

पश्चिम बंगाल से शराब खरीदकर पटना ले जा रहे थे आरोपी, वाहन में विशेष बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी शराब

निसार अहमद /बहादुरगंज

बहादुरगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एनएच-327ई पर ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग स्थित दारुल उलूम चौक के समीप से 62.85 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक चारपहिया वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के जगतपुरा निवासी मनीष कुमार, पिता स्वर्गीय सूर्यनारायण, और दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से अवैध रूप से शराब खरीदकर पटना ले जा रहे थे। शराब को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए वाहन में विशेष बॉक्स बनाकर छिपाया गया था।

बहादुरगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद दारुल उलूम चौक के समीप संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांडों की कुल 62.85 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment