न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

मानव एक जाति हैं – जगदीश साहेब

किसान चौक बथना में सदगुरु कबीर सत्संग का आयोजन

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के किसान चौक बथना में सतगुरु कबीर सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिर्जानगर मठ से आए बाबा जगदीश साहेब ने सत्संग की प्रस्तुति करते हुए कहा कि सदगुरु कबीर साहेब इतना बड़ा उत्साह शब्द दिया हैं,सत्संग में एकता नहीं बन रही हैं,सभी सत्संग प्रेमियों से आग्रह हैं कि सतगुरु कबीर साहेब की वाणी में आवे।

क्षमता एवं समाज के विचारों को एक करें,आपसी मतभेद को दूर करें,कबीर साहेब यहीं संदेश दिए हैं,मानव की चमड़ी को नहीं पहचानते हैं,लेकिन बकरी का चमड़ी पहचानते हैं,हम सभी सत्संग प्रेमी 84 के फेरे में रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम मिर्जानगर मठ के हैं। गोपालपुर घाट जन्मभूमि हैं लेकिन एक बचपन से मैं इसी किसान चौक बड़ी बथना कुटी में रहकर अपना जीवन यापन कर रहे हैं और अनेकों जगह सतगुरु कबीर साहेब का सत्संग में भाग लेने जाते हैं।

मौके पर महात्मा जय किसुन साहेब ने कहा कि कबीर साहेब चारों युगों से आ रहे हैं,सतयुग में सत सुकृत,त्रेता में मुनेंद्र,द्वापर में करुणा मय एवं कलयुग में कबीर साहब,साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सत्संग कराने का मुख्य उद्देश्य 13 फरवरी 2013 को सतगुरु कबीर आश्रम किसान चौक बड़ी बथना में संत राजेंद्र सिंह साहेब के द्वारा सत्संग की शुरुआत की गई और प्रत्येक वर्ष सत्संग कराया जा रहा हैं।

और स्वर्गीय अगुवा संत राजेंद्र सिंह साहेब के तीसरी पुण्यतिथि पर मंगलवार की संध्या को सत्संग का आयोजन कराया गया। जिसमें हजारों हजार की संख्या में सत्संग प्रेमी उपस्थित होकर सत्संग सुनकर लाभ उठाएं,साथ ही साथ अर्जुन साहेब,राजकुमार साहेब,रासबिहारी साहेब ने भी सत्संग प्रवचन कर सत्संग प्रेमियों का मन को मोह लिया।

वहीं डेहरिया भट्ठा के विनोद साहेब,उदामारखा के नागेश्वर साहेब,भोराबाड़ी के मनोज साहेब,शरीफगंज के जयप्रकाश साहेब,हफलागंज के उपेंद्र साहेब उपस्थित होकर अपनी अपनी सत्संग की प्रस्तुति कर सत्संग प्रेमियों को सतगुरु कबीर साहेब में जुड़कर सत्संग अपने-अपने घरों में करने के बारे में कहे। इस अवसर पर सुधीर साहेब,अजीत साहेब,पवन साहेब,रामबाबू साहेब,विनय साहेब सहित सत्संग प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment