न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए सांसद,समस्याओं के निदान का दिया भरोसा

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

सांसद डॉ जावेद आजाद प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के महादलित टोला डहुआ बाड़ी और मजकूरी पंचायत के असूरा गांव पहुंच कर लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।डहुआ बाड़ी में लोगों ने
स्ट्रीट लाइट लगाने,वासोबास के लिए जमीन,श्मशानघाट घाट निर्माण की मांग किया। लोगों ने कहा कि लाइट लगने से गांव रोशन होगा। श्मशान घाट निर्माण को लेकर आपसी सहयोग से जमीन खरीदी गई है।

इस पर सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि जल्द ही श्मशान घाट का निर्माण किया जाएगा। अन्य समस्याओं से भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। सांसद डॉ जावेद आजाद ने असूरा में लोगों की समस्या सूनी यहां लोगों ने यहां लोगों ने बोल्डर पिचिंग से तटबंध निर्माण कराने,की मांग किया। कुछ लोगों ने पेंशन नहीं मिलने की बात कही तो कुछ लोगों ने कहा कि वह भूमि हीन है सरकारी जमीन उन्हें भी दिलाया जाए।

इस दौरान सांसद डॉ जावेद आजाद ने नवनिर्मित बिशनपुर छठ घाट का जायजा लिया। इस मौके पर बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, सांसद के निजी सहायक मु एहसान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मु साबूल अख्तर, संतोष चौधरी, विधायक प्रतिनिधि शाहनवाज हैदर, विपुल राज, शहंशाह अंसारी,कुमार प्रखर आर्य,कुलदीप मांझी, लालमोन मांझी,अशोक मांझी, प्रखंड अध्यक्ष फैजान अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment